10th Science Model Set

Class 10th Science Short type Model Set Question | BSEB 10th Science विज्ञान Short type Model Set Question

Short type Model Set – 4


प्रश्न 1. हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते हैं ? 

उत्तर – हीमोग्लोबिन, लाल रक्त कोशिकाओं में पायी जाती है, यह ऑक्सीजन के साथ मिलकर ऑक्सीहीमोग्लोबिन का निर्माण करती है। यह कोशिका में ऑक्सीजन को विसरित कर देती है, जिससे कोशिकीय श्वसन हो सके। हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से एनिमिया नामक बीमारी हो जाती है। लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है । कोशिका को पूरी तरह ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है, जिसके कारण कोशिकीय श्वसन बाधित हो जाता है। 

Class 10th Science Short type Model Set Question

प्रश्न 2. कार्बन के दो अपरूपों में हीरा कठोर और ग्रेफाइट मुलायम होता है, क्यों ? 

उत्तर – हीरे में कार्बन का प्रत्येक परामणु कार्बन के चार अन्य परमाणुओं के साथ आबंधित होता है जिससे एक दृढ़ त्रि – आयामी संरचना बनती है। ग्रेफाइट में कार्बन के प्रत्येक परमाणु का आबंध कार्बन के तीन अन्य  परमाणुओं के साथ एक ही तल पर. होता है जिससे षट्कोणीय व्यूह मिलता है। इनमें से एक आबंध द्वि – आबंधी होता है जिसके कारण कार्बन की संयोजकता पूर्ण होती है। ग्रेफाइट की संरचनायें षट्कोणीय तलं एक–दूसरे के ऊपर व्यवस्थित होते हैं। इन दो विभिन्न संरचनाओं के कारण हीरा काफी कठोर और ग्रेफाइट मुलायम होता है। हीरा विद्युत का कुचालक और ग्रेफाइट विद्युत के सुचालक होते हैं। फुलेरीन कार्बन अपरूप का एक अन्य वर्ग है।

प्रश्न 3. दूर – दृष्टि दोष वाला व्यक्ति आकाश में देखते समय चश्मा उतारना पसंद करता है। क्यों? 

उत्तर – दूर – दृष्टि दोष वाला व्यक्ति दूर की चीजों को आसानी से देख . पाता है। अतः वह चश्मा उतारकर ही दूर की वस्तुओं को आसानी से देख पाता है। यही कारण है कि दूर–दृष्टि दोष वाला व्यक्ति आकाश की ओर देखने पर अपना चश्मा उतार देता है। 

प्रश्न 4.  टिंडल प्रभाव क्या है ? 

उत्तर– जब किसी घने जंगल के वितान से सूर्य का प्रकाश गुजरता है तो टिंडल प्रभाव को देखा जाता है। जंगल के कुहासे में जल की सूक्ष्म बूंदें प्रकाश का प्रकीर्णन कर देती हैं –

प्रश्न 5. विद्युत विभव और विभवांतर में क्या अंतर है ?

उत्तर – विद्युत विभव और विभवांतर में अंतर –

विद्युत विभव – इकाई धन आवेश को अनंत से विद्युतीय क्षेत्र . के किसी बिंदु तक लाने में सम्पादित कार्य को उस बिंदु पर का विभव कहते  हैं। इसका S.I. मात्रक वोल्ट है। 

विभवांतर – दो बिंदुओं के बीच के विभवों के अंतर को विभवांतर कहते हैं। इसका भी S.I. मात्रक वोल्ट है। 

Class 10th Science Short type Model Set Question

प्रश्न 6.  प्रतिरोध क्या है ? इसका SI मात्रक लिखें। 

उत्तर– जब परिपथ में विद्युत धारा बहती है तो चालक के अन्दर उपस्थित इलेक्ट्रोनों पर आवेश के टक्कर के फलस्वरूप ऊष्मा ऊर्जा उत्पन्न होती है और धारा के बहने में रूकावट डालती है। अतः प्रतिरोध एक ऐसा गुण–धर्म है जो किसी चालक में इलेक्ट्रोनों के प्रवाह का विरोध है। यह विद्युत धारा के प्रवाह को नियंत्रित करता है। इसका SI मात्रक ओम है। 

प्रश्न 7.  प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक कच्ची सामग्री पौधे कहाँ से प्राप्त करते हैं?

 उत्तर – प्रकाश संश्लेषण के लिए पौधे कच्ची सामग्री निम्नांकित जगहों से प्राप्त करते हैं 

(i) कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) – इसे वायुमंडल से प्राप्त किया जाता है।

 (ii) जल – भूमि से पौधे जड़ों द्वारा प्राप्त करते हैं।

(ii) पर्णहरित – यह पौधों की कोशिकाओं में स्थित हरित लवक होते हैं।

(iv) सूर्य का प्रकाश – सूर्य के प्रकाश से पौधे फोटॉन ऊर्जा कणों के रूप में प्राप्त करते हैं जो क्लोरोफिल में संचित होकर आवश्यकतानुसार प्रयोग में लाए जाते हैं।

प्रश्न 8.  प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की क्या भूमिका है ? 

उत्तर – मस्तिष्क का मुख्य सोचने वाला भाग अग्र – मस्तिष्क है। इसमें विभिन्न ग्राही संवेदी आवेग प्राप्त करने के लिए क्षेत्र होते हैं। सामान्य प्रतिवर्ती क्रिया, जैसे–पुतली के आकार में परिवर्तन तथा कोई सोची क्रिया, जैसे कुर्सी ‘खिसकाना‘ के मध्य एक पेशी गति का सेट है जिस पर हमारे सोचने का कोई नियंत्रण नहीं है। क्रियाओं में से कई मध्य मस्तिष्क तथा पश्च मस्तिष्क से नियंत्रित होती है।

प्रश्न 9. मस्तिष्क के महत्त्वपूर्ण कार्यों का वर्णन करें।

उत्तर – मस्तिष्क के महत्त्वपूर्ण कार्य निम्नलिखित हैं–  

(i) आवेग ग्रहण करना तथा मस्तिष्क में ग्रहण किये गये आवेगों का विश्लेषण करना।

(ii) ग्रहण किये गये आवेगों की अनुक्रिया।

(iii) विभिन्न आवेगों का संहबंधन कर विभिन्न शारीरिक कार्यों का कुशलतापूर्वक समन्वय, करना।

(iv) सूचनाओं का भंडारण करना। मस्तिष्क में अनेक सूचनाएँ चेतना या ज्ञान के रूप में रहती है। इसी कारणवश, मानव मस्तिष्क को चेतना या ज्ञान का भंडार भी कहा गया है।

प्रश्न 10.  आहार श्रृंखला से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर – आहार श्रृंखला में पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का एकपथीय (unidirectional) प्रवाह उसमें स्थित श्रृंखलाबद्ध तरीके से जुड़े जीवों द्वारा होता है। जीवों की इसी श्रृंखला को आहार श्रृंखला या food chain कहते हैं।


Class 10th Science Short type Model Set Question , BSEB 10th Science विज्ञान Short type Model Set Question

Class 10th Chapter Wise Question
1. Science – (विज्ञान) CLICK
2. Mathematics – (गणित) CLICK
3. Social Science – (सामाजिक विज्ञान) CLICK
4. Hindi – (हिन्दी) CLICK
5. Sanskrit – (संस्कृत) CLICK
6. English – (अंग्रेजी) CLICK

Class 10th Exam All Subject Most VVI Objective & Subjective Question

Important Links-
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
Join Telegram Channel CLICK
Join Youtube Channel CLICK
Instagram Link CLICK
Facebook Link CLICK
Twitter Link CLICK

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *