10th Sanskrit Model Set

BSEB 10th Sanskrit Short type Model Set Question | Class 10th Sanskrit VVI Short Question

Short type Model Set – 4


प्रश्न 1. कवि दामोदर गुप्त के अनुसार पाटलिपुत्र कैसा नगर है ? 

उत्तर – कवि दामोदर गुप्त के अनुसार पाटलिपुत्र (पटना) महानगर पृथ्वी पर बसे नगरों में श्रेष्ठ है । यहाँ सरस्वती के वंशज यानि विद्वान लोग बसते हैं। कवि ने इस महानगर की तुलना इन्द्र की भरी पूरी नगरी से की है 

प्रश्न 2. पाटलिपुत्र को शिक्षा का प्राचीन केन्द्र क्यों माना जाता है ? 

उत्तर – राजशेखर रचित काव्यमीमांसा ‘काव्य‘ से हमें जानकारी मिलती है कि पाटलिपुत्र शिक्षा का एक प्राचीन केन्द्र था । यहाँ संस्कृत के अनेक विद्वान हुए । पाणिनी, पिङ्गल, वररुचि तथा पतंजलि की परीक्षा यहाँ ली गई थी और यहीं उन्होंने ख्याति प्राप्त की थी । 

प्रश्न 3. ‘संस्कृतसाहित्ये लेखिका:‘ पाठ में लेखक ने क्या विचार व्यक्त किए हैं ?

उत्तर – ‘संस्कृतसाहित्ये लेखिकाः‘ पाठ में लेखक का विचार है कि प्राचीन काल से लेकर आजतक महिलाओं ने संस्कृतसाहित्य में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है । दक्षिण भारत की महान साहित्यकार महिलाओं ने भी संस्कृतसाहित्य को समृद्ध बनाया । 

प्रश्न 4. संस्कार कितने प्रकार के हैं और कौन – कौन  हैं ?

उत्तर – संस्कार सोलह प्रकार के हैं । इन सोलह संस्कारों को मुख्य पाँच प्रकारों में बाँटा गया है– तीन जन्म से पूर्ववाले संस्कार, छह शैशव संस्कार, पाँच शिक्षा – संबंधी संस्कार, एक विवाह के रूप में गृहस्थ संस्कार तथा एक मृत्यु के बाद अंत्येष्टि संस्कार कुल मिलाकर सोलह संस्कार हैं । 

प्रश्न 5. ‘भारतीयसंस्कारा:‘ पाठ में लेखक क्या शिक्षा देना चाहता है ? 

उत्तर – लेखक इस पाठ से हमें यह शिक्षा देना चाहता है कि संस्कारों के पालन से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है । संस्कारों का उचित समय पर पालन करने से गुण बढ़ते हैं और दोषों का नाश होता है । भारतीय संस्कृति की विशेषता संस्कारों के कारण ही है । लेखक हमें सुसंस्कारों को पालन करने का संदेश देते हैं। 

प्रश्न 6. आर्यसमाज की स्थापना किसने की और कब की ? आर्य समाज के बारे में लिखें। 

उत्तर– आर्यसमाज की स्थापना स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 1885 ई० में मुंबई नगर में की । आर्यसमाज वैदिक धर्म और सत्य के प्रचार पर बल देता है । यह संस्था मूर्तिपूजा का विरोध करती है । आर्यसमाज ने नवीन शिक्षा पद्धति को अपनाया । डी०ए०वी० नामक विद्यालय समूह की स्थापना की। आज इस संस्था की शाखाएँ–प्रशाखाएँ देश – विदेश के प्रायः हरेक प्रमुख नगर में अवस्थित हैं। 

प्रश्न 7. धार्मिक व्यक्ति ने वृद्ध बाघ को क्या उपदेश दिया ? 

उत्तर– वृद्ध बाघ अतिदुराचारी था । युवावस्था में अनेक गायों और मनुष्यों के वध करने के पाप के कारण वह नि:संतान और पत्नीविहीन हो गया था। तब एक धार्मिक व्यक्ति ने पापमुक्त होने के लिए बाघ को उपदेश दिया कि आप दान – पुण्य करें । 

प्रश्न 8. विश्वशांति का सूर्योदय कब होता है ? 

उत्तर– जब एक देश दूसरे देश को आपदा के समय सहायता राशि एवं चीजें भेजते हैं तब विश्वशान्ति का सूर्योदय दिखलाई देता है। 

प्रश्न 9. भारतीय दर्शनशास्त्र एवं उनके प्रवर्तकों की चर्चा करें । 

उत्तर – सांख्यदर्शन के प्रवर्तक कपिल हैं। योगदर्शन के पतञ्जलि | गौतम न्यायदर्शन एवं कणाद ने वैशेषिक दर्शन का निर्माण किया है। जैमिनी के द्वारा न्यायदर्शन एवं बादरायण के द्वारा वेदान्त–दर्शन का निर्माण किया गया है। इन सबके सौ से अधिक व्याख्याकार एवं स्वतंत्र ग्रन्थों के निर्माण करने वाले हैं।


BSEB 10th Sanskrit Short type Model Set Question ,  Class 10th Sanskrit VVI Short Question

Class 10th Chapter Wise Question
1. Science – (विज्ञान) CLICK
2. Mathematics – (गणित) CLICK
3. Social Science – (सामाजिक विज्ञान) CLICK
4. Hindi – (हिन्दी) CLICK
5. Sanskrit – (संस्कृत) CLICK
6. English – (अंग्रेजी) CLICK

Class 10th Exam All Subject Most VVI Objective & Subjective Question

Important Links-
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
Join Telegram Channel CLICK
Join Youtube Channel CLICK
Instagram Link CLICK
Facebook Link CLICK
Twitter Link CLICK

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *