Uncategorized

Bihar Polytechnic Science VVI Most important Question

1. जब कोई पिंड द्रव में प्लवन करता है तब पिंड का भार होगा ?

(1) उसके डूबे हुए भाग द्वारा हटाए गए द्रव के भार से अधिक 

(2) उसके डूबे हुए भाग द्वारा हटाए गए द्रव के भार से कम

(3) उसके डूब हुए भाग द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर 

(4) पिंड के आयतन के बराबर आयतन के द्रव के भार के बराबर


2. अनुदैर्घ्य विकृति के लिए यंग का गुणांक Y किसके बराबर है? 

 (1) प्रतिबल × विकृति

(2) प्रतिबल/विकृति

(3) विकृति/प्रतिबल

(4) प्रतिबल/लम्बाई में वृद्धि


3. एक ही धातु एवं समान अनुप्रस्थ काट के 1 मीटर तथा 2 मीटर लम्बे दो तारों से क्रमशः 2 न्यूटन तथा 1 न्यूटन के भार लटकाए गए हैं।

पहले एवं दूसरे तार की लम्बाई में वृद्धि का अनुपात क्या होगा?

(1) 1 : 2 

(2) 2 : 1

(3) 1 : 4 

(4) 1 : 1


4. लोहे के तार की अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल तिगुना कर दिया जाए तो उतना ही विरूपण उत्पन्न करने के लिए बाह्य बल का मान क्या होगा ?

(1) प्रारम्भिक बल का  एक-तिहाई

(2) प्रारम्भिक बल का तिगुना

(3) प्रारम्भिक बल के बराबर 

(4) प्रारम्भिक बल का चौगुना


5. किसी ठोस का भार हवा में 10 तथा पानी में 8 N है। इसका भार 0.8 आपेक्षिक घनत्व वाले द्रव में निकालें

(1) 8.4 N 

(2) 1.6N

(3) 8N 

(4) 12.5N


6. हुक के नियमानुसार सही उत्तर बताएँ। 

(1) प्रतिबल x विकृति = नियतांक

(2) प्रतिबल / विकृति = नियतांक

(3) विकृति / प्रतिबल = नियतांक 

(4) प्रतिबल − विकृति = नियतांक


7. एक वस्तु का हवा में 450 ग्राम वजन है, उसे किसी द्रव में डाला जाता है तो उसका उस द्रव में आभासी भार बताए। वस्तु और द्रव का घनत्व क्रमशः 2.5 gm/cm3 और 0.9 gm/cm3 है।

(1) 222 gm.

(2) 162 gm.

(3) 328 gm. 

(4) 228 gm.


8. एक बर्तन में पानी से भारी एक द्रव लिया गया। एक बर्फ का टुकड़ा इसमें तैर रहा है। जब बर्फ पूर्णतः पिघल जाए तो उस द्रव का तल

(1) अपरिवर्तित रहेगा

(2) नीचे आएगा 

(3) ऊपर उठेगा

(4) ऊपर भी उठ सकता है और नीचे भी जालन


9. किसी तार को 20 किलोग्राम भार के बल से खींचकर उसकी लम्बाई डेढ़ गुनी कर दी गयी है, तो लगाए गए प्रतिबल का मान बताएँ

जबकि Y = 2.4 x 1011 N/m2

(1) 2.4 x 1011

(2) 0.2 x 1023

(3) 2.4 x 1010 

(4) 1.2x 1011


10. स्टील एवं रबर में कौन अधिक प्रत्यास्थ है 

(1) स्टील

(2) रबर

(3) दोनों 

(4) कोई नहीं


11. एक व्यक्ति लिपट से नीचे उतर रहा है, उतरते समय लिपट की रस्सी टूट जाती है, तो व्यक्ति का भार क्या होगा?

(1) शून्य 

(2) यथावत

(3) अधिक 

(4) कम


12. किसी द्रव्य में तैरते पिण्ड पर लगता हुआ प्लवन बल निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करता है?

(1) पिण्ड के द्रव्यमान पर

(2) पिण्ड के घनत्व पर 

(3) पिण्ड के आकार पर

(4) पिण्ड के बल पर


13. एक पिण्ड का भार हवा में 100 N तथा पानी में 50 N है। 5 आपेक्षिक घनत्व वाले द्रव्य में इस पिण्ड का भार कितना होगा ? 

(1) 125 N 

 (2) 250 N

(3) 105 N 

(4) 95 N


14. जब जहाज नदी से समुद्र में आता है तो कुछ ऊपर उठ जाता है, क्योंकि

(1) समुद्र में जल का घनत्व अधिक है।

(2) समुद्र तट पर दबाव कम है

(3) जहाज का घनत्व बदल जाता है

(4) समुद्र का जल नमकीन होता है


15. किसी पिंड को ज्यों-ज्यों किसी द्रव में डुबाया जाता है, उत्प्लावन बल अचर हो जाता है, जबकि

(1) पिंड आधार डूबा रहे

(2) पिंड पूरा डूबा रहे

(3) पिंड तीन-चौथाई डूबा रहे 

(4) पिंड एक-चौथाई डूबा रहे


16. रेलों के लिए पुल बनाने में किसका उपयोग होता है? 

(1) पिटवाँ लोहा 

(2) ढलवाँ लोहा

(3) इस्पात 

(4) ताम्बा


17. स्प्रिंग उन पदार्थों के बने होते हैं जिनकी 

(1) प्रत्यास्थता निम्न होती है

(2) प्रत्यास्थता उच्च होती है

(3) प्रत्यास्थता शून्य होती है

(4) सुघट्यता उच्च होती है


18. किसी छड़ की लम्बाई एवं व्यास दूनी कर देने से समान विरूपकारी बल के लिए

(1) अनुदैर्ध्य प्रतिबल आधी हो जाएगी

(2) अनुदैर्ध्य विकृति आधी हो जाएगी

(3) अनुदैर्ध्य विरूपण आधी हो जाएगी 

(4) प्रत्यास्था गुणांक आधी हो जाएगी


19. एक समांगी प्रत्यास्थ ठोस के लिए स्वतंत्र प्रत्यास्थ्य स्थिरांकों की कुल संख्या है

(1) 4

(2) 2

(3) 3 

(4) 90


20. बर्फ के एक टुकड़े को पानी से भरे बर्तन में धीरे से इस प्रकार डाला जाता है कि जब बर्फ तैरती है तो पानी बर्तन के ऊपरी

किनारे तक भरा रहता है। जब सारी बर्फ पिघल जाती है तो पानी का तल

(1) घट जाता है

(2) बढ़ जाता है । 

(3) ज्यों का त्यों रहता है

(4) पहले घटता है फिर बढ़ता है


21. एक समांगी प्रत्यास्थ ठोस पिंड क लिए प्रतिबल एवं विकृति के बीच का संबंध है

(1) प्रतिबल ∝ विकृति

(2) प्रतिबल ∝  विकृति की दर 

(3) प्रतिबल ∝ 1/विकृति

(4) प्रतिबल ∝ 1/विकृति की दर


22. सोने से आभूषण उसके जिस भौतिक गुण के कारण बनाना संभव है, वह है

(1) तन्यता 

(2) प्रत्यास्थता

(3) सुघट्यता 

(4) कठोरता


23. लोहे की छीलन से भरी एक नाव झील के पानी में तैर रही है। यदि लोहे की सारी छीलन को पानी में डाल दें तो झील में पानी का तल –

(1) वैसा की बना रहेगा

(2) घट जाएगा

(3) आरंभ में बढ़ेगा फिर अपनी पूर्व अवस्था में आ जाएगा 

(4) बढ़ जाएगा


24. हवा के एक बुलबुले का आयतन झील की तली से सतह तक आने पर दोगुना हो जाता है। यदि झील की सतह पर वायुमण्डल का दाब 0.76 मीटर पारे के स्तंभ के बराबर हो तो झील की गहराई कितनी होगी ? (पारे का घनत्व = 13.6 x 103 किग्रा./मी.3) गुरुत्वीय त्वरण = 10 मी./से.2

(1) 0.76 मीटर 

(2) 10336 मीटर

(3) 1.52 मीटर 

(4) 10.336 मीटर


25. एक दोषयुक्त भौतिक तुला के दो पलड़ों में एक वस्तु को तौलने पर उनका आभासी भार ‘a’ एवं ‘b’ प्राप्त होता है। यदि तुला में भुजाओं की लम्बाई में असमानता का ही केवल दोष हो तो वस्तु का वास्तविक भार होगा

(1) √a + b 

(2) √ab

(3) ab/2

(4) a/2 + b/2


26. लोहे की एक छड़ की लम्बाई 1 मीटर एवं अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल 1 वर्ग सेमी. है। लोहे का यंग प्रत्यास्थता गुणांक Y = 1011 N/m-2 है। छड़ के दोनों सिरों को खींचने पर 1 मिमी. लम्बाई में वृद्धि हो सके इसके लिए आवश्यक बल होगा –

(1) 105

(2) 103 N

(3) 1012 N

(4) 104 N


 27. एक लकड़ी का गुटका पानी में 1/3 भाग डूबता है तथा दूसरे द्रव में 2/3 भाग डूबता है। द्रव का घनत्व है

(1) 2 ग्राम/सेमी.3

(2) 0.75 ग्राम/सेमी3

(3) 4/9 ग्राम/सेमी.3

(4) 0.50 ग्राम/सेमी०3


28. यंग के गुणांक का मात्रक क्या है ? 

(1) न्यूटन प्रति वर्गमीटर

(2) न्यूटन 

(3) न्यूटन प्रति मीटर

(4) इनमें से कोई नहीं


29. जल पर बर्फ का टुकड़ा तैरता है, क्योंकि –

(1) बर्फ से जलवाष्प उठती है

(2) बर्फ के भीतर भाप रहता है।

(3) बर्फ का घनत्व जल से अधिक रहता है 

(4) बर्फ का घनत्व जल से अधिक रहता है ।


30. किसी द्रव्य का वास्तविक प्रसार होगा 

(1) आभासी प्रसार − बर्तन का प्रसार

(2) आभासी प्रसार + बर्तन का प्रसार

(3) बर्तन का प्रसार − आभासी का प्रसार 

 (4) आभासी प्रसार − 2x बर्तन का प्रसार


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *